पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक जोड़ रसोई गैस.....पेज 1 के लिए

विधायक जोड़ रसोई गैस.....पेज 1 के लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता, भोपाल - प्रदेश सरकार के मंत्री भले ही रसोई गैस की कीमतों को सियासी चश्मे से देखें, लेकिन भाजपा विधायकों ने साफ कर दिया है कि कीमतें कम कर राहत देने का यह मसला जनता और विशेषकर गृहिणियों से जुड़़ा है इसलिए मुख्यमंत्री और पार्टी के सामने यह बात रखी जाएगी। उधर, कांग्रेस के विधायकों ने गैस सिलेंडर से वेट हटाने की मांग को लेकर सड़क से विधानसभा तक लड़ाई लडऩे की बात कही है।



भाजपा : सीएम से बात करेंगे



कांग्रेस : सड़कों पर उतरेंगे



एलपीजी सिलेंडर जैसी अत्यावश्यक वस्तु पर सबसे ज्यादा टैक्स लेने से साफ है कि भाजपा आमजनों का ख्याल नहीं रखती। यही भाजपा का असली चेहरा है।

-जयवर्धन सिंह

एलपीजी पर सर्वाधिक वैट के इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी सड़क पर लड़ाई लड़ेगी। विधानसभा के भीतर भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जाएगा। सरकार को टैक्स वापस करना होगा।

-सुरेंद्रसिंह बघेल

केंद्र सरकार ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या न सिर्फ 9 से बढ़ाकर 12 की है, बल्कि आधार कार्ड योजना को भी रोक दिया। प्रदेश सरकार को इससे सीख लेनी चाहिए।

-जीतू पटवारी

निश्चित रूप से रसोई गैस सस्ती होनी चाहिए। जितना भी वैट या एंट्री टैक्स लग रहा है, उस राशि को किसी और वस्तु पर लगाकर महिलाओं को राहत देनी चाहिए। इस बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

- ललिता यादव

हर महिला और गृहिणी को इसकी चिंता रहती है कि रसोई गैस की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। मुख्यमंत्री और पार्टी से बात करेंगे कि कोई विकल्प निकालकर कीमतें कम की जाएं। - नंदनी मरावी

प्रदेश की सभी महिलाओं का दर्द समझ में आता है कि गैस की कीमतें इतनी ज्यादा हैं। पहले ही मुख्यमंत्री को बेटियों और महिलाओं की चिंता है। वे जरूर इस बारे में विचार करेंगे। - नीना वर्मा

यह जनता से जुड़़ा मामला है, इसलिए निश्चित रूप से विचार होना चाहिए। लेकिन केंद्र को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आम जनता के मामले में दोहरे मापदंड न अपनाए। -विश्वास सारंग



भाजपा विधायकों ने भी कहा- रसोई गैस पर टैक्स कम हो

रसोई गैस सिलेंडर पर मप्र में सबसे ज्यादा टैक्स वसूला जा रहा है। इस बारे में पाठक अपने विचार और सुझाव हमें दे सकते हैं। एसएमएस कीजिए ९२००००११6४ पर।

प्रदेश के अन्य विधायकों की प्रतिक्रियाएं - पढ़ें पेज 2 पर