- Hindi News
- ०० ईको फ्रेंडली बैग बांटेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
०० ईको फ्रेंडली बैग बांटेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
भोपाल - राजधानी में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध को लागू कराने के लिए अब मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ईको फ्रेंडली बैग बांटेगा। इसके तहत अलग-अलग बाजारों में ये बैग देकर पॉलिथीन के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी।
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पीएस बुंदेला ने बताया कि सबसे ज्यादा अमानक स्तर की पॉलिथीन सब्जीवालों के जरिए ही बंटती हैं। ग्राहक भी उसी सब्जीवाले के पास जाते हैं, जो पॉलिथीन में सब्जी देता है। ऐसे में अगले हफ्ते से बोर्ड की टीम अलग-अलग बाजारों मे पहुंचकर ऐसे लोगों की पहचान करेगी, जो पॉलिथीन के बैग में सब्जी लेते हैं। उन्हें तत्काल ईको फ्रेंडली कैरी बैग दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोगों को यह भी समझाया जाएगा कि वे मानक स्तर की पॉलिथीन को भी संभालकर रखें। उसे सिर्फ एक बार इस्तेमाल करने के बाद न फेंके।
ईको फ्रेंडली बैग बांटेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड