- Hindi News
- पंकज त्रिवेदी के घर में मिली 19 लाख की संपत्ति
पंकज त्रिवेदी के घर में मिली 19 लाख की संपत्ति
नसं, भोपाल/इंदौर - लोकायुक्त पुलिस को व्यापमं के पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज त्रिवेदी के घर से करीब 19 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को त्रिवेदी के विनय नगर इंदौर स्थित घर से मकान, प्लॉट, जमीन सहित लगभग तीन करोड़ की संपत्ति उजागर की थी। त्रिवेदी के भोपाल में चार इमली स्थित सरकारी बंगले की भी तलाशी ली थी, जिसमें शुरुआती दौर में 4 लाख रुपए की संपत्ति का ही पता चला था। भोपाल में देर रात तक चली तलाशी में ढाई लाख रुपए की एलआईसी पॉलिसी और पोलो कार, टीवी फ्रिज सहित विलासिता के महंगे सामान सहित कुल 19 लाख रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ।