पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संप्रेक्षण गृह की दीवार में सेंध लगाकर भागे 7 नाबालिग

संप्रेक्षण गृह की दीवार में सेंध लगाकर भागे 7 नाबालिग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - जहांगीराबाद के बाल संप्रेक्षण गृह से गुरुवार देर रात को विभिन्न आरोपों में बंद 7 नाबालिग बच्चे दीवार में सेंध लगाकर फरार हो गए। संप्रेक्षण गृह के कर्मचारी की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक बच्चों ने कमरे की दीवार की अलमारी की ईटों को फोड़कर सेंध लगाई। इसी रास्ते से वे संप्रेक्षण गृह से भागे। पुलिस ने बताया कि फरार हुए बच्चों में 3 भोपाल के, 2 विदिशा और 1-1 राजगढ़ व रायसेन के हैं। इनमें से दो पर हत्या, दो पर हत्या के प्रयास और एक पर ज्यादती करने का आरोप है। जबकि शेष दो पर नकबजनी का मामला दर्ज है।