पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिलीवरी प्वाइंटों पर जाएंगे प्रमुख सचिव

डिलीवरी प्वाइंटों पर जाएंगे प्रमुख सचिव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - भिंड
जिले के अस्पतालों और डिलीवरी प्वाइंटों की जमीनी हकीकत जानने के लिए प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण 27 को भिंड आएंगे। इस दौरान वह किसी अफसर की बैठक नही लेंगे। प्रवीर कृष्ण ने सीएमएचओ को वीडियो कॉफ्रेंस इस संबंध में निर्देश दिए है।
प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण ग्वालियर संभाग के सभी जिलो के अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। 64 अफसरो की टीमें भिंड,मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर और दतिया में एक-एक दिन का समय देंगे। उन्होंने वीडियों कॉफ्रेंस में निर्देश दिए है कि वह किसी भी सीएमएचओ की बैठक नहीं लेंगे। मैदानी अमले के साथ जाकर निरीक्षण करेंगे। अगर कोई कोताही बरती गई तो वह तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करेंगे।
मातृ और शिशु दर बढ़ी : जिले में मातृ और शिशु मृत्यु दर बढऩे को लेकर प्रमुख सचिव ने चिन्ता जाहिर की है। उनका कहना था कि इस पर कंट्रोल करो, और महिलाओं को समय पर आरोग्य केन्द्रों से खून बढ़ाने की दवाए वितरित की जाए।




सीएमएचओ ने बीएमओ को दिए निर्देश

सीएमएचओ डॉ राकेश शर्मा ने जिले के सभी बीएमओ को निर्देश दिए है कि अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और आरोग्य केन्द्रों में कोई लापरवाही बरती गई, तो उसकी जिम्मेदारी उनकी होगी। उन्होंने इसको लेकर तीन बैठकों का भी आयोजन किया है।

सीएमएचओ बोले जमीनी हकीकत जानने आ रहे हैं प्रमुख सचिव

जिले में सबसे अधिक स्थिति खराब आरोग्य केन्द्रों की है। यहां अफसर निरीक्षण करने भी नही जाते है, सीएमएचओ ने ब्लाक मेडीकल अधिकारी और सेक्टर मेडीकल अधिकारियो को कहा कि आरोग्य केन्द्रों पर सबसे अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर कोई कमी मिलती है, तो संबंधितो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।