पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘भिंड जैसा १० साल पहले था, वैसा अब भी, मैं यहां के विकास से संतुष्ट नहीं हूं’

‘भिंड जैसा १० साल पहले था, वैसा अब भी, मैं यहां के विकास से संतुष्ट नहीं हूं’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. भिंड
भिंड को मैं सालों से देखती आ रही हूं। यहां विकास नहीं दिख रहा। जैसा १० साल पहले था, लगभग वैसा ही अब भी है। मैं यहां के विकास से संतुष्ट नहीं हूं। इसलिए आप सभी से बेहतर काम की अपेक्षा रखती हूं। काम ऐसा होना चाहिए, जिसका जनता को अहसास हो। यह बात जिले की प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार अधिकारियों की बैठक लेते हुए शनिवार शाम कलेक्टोरेट के सभागार में माया सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी गड़बड़ी करता है और मुझे उसकी शिकायत मिल गई, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ अपना करें। बैठक के दौरान मंत्री के जिला पंचायत अध्यक्ष मिथलेश कुशवाह, भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, कलेक्टर एम सिबि चक्रवर्ती, एसपी डॉ. आशीष समेत सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे।
पीडीएस भगवान भरोसे और आंगनबाड़ी केंद्र खुल रहे हैं दिखावे के लिए : प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भिंड में पीडीएस भगवान भरोसे है। गोरमी में इलाके में पांच-छह माह से कुछ नहीं दिया गया, ऐसा भला क्यों है? इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री होने के नाते उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र भी भिंड में सिर्फ दिखावे के लिए खुल रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।
जगह-जगह किया गया स्वागत : माया सिंह का मालनपुर से ही स्वागत शुरू हुआ। शहर में भी शारदा टॉकीज से लेकर सिटी कोतवाली तक लोगों ने कई जगह मंत्री का स्वागत किया। बैठक में शामिल होने से पहले मंत्री ने होटल गिर्राज पैलेस में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित किया। इसके बाद शहर के वनखंडेश्वर मंदिर पर दर्शन किए।