वसूली करते दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
मालनपुर - शनिवार-रविवार की रात गोहद एसडीओपी अमरनाथ वर्मा का गश्त था। वे रात करीब दो बजे ग्वालियर से भिंड की ओर आ रहे थे। मालनपुर कस्बा में हनुमान चौराहे पर उन्हें ट्रकों की लाइन लगी नजर आई। एसडीओपी की गाड़ी एक ट्रक के पीछे थी। यहां कुछ पुलिसकर्मी इन ट्रक वालों से अवैध रुपए वसूल रहे थे। उन्होंने एसडीओपी को देखा, तो वे भाग खड़े हुए। इसके बाद अमरनाथ वर्मा ने इस बारे में एक ट्रक ड्राइवर से पूछा, तो उसने बताया कि ५० रुपए पुलिस वालों ने लिए हैं। इसके आधार पर मालनपुर थाने में पदस्थ हवलदार रामबरन शर्मा व सिपाही अरविंद शर्मा को सस्पेंड किया गया। साथ ही, होमगार्ड सैनिक रामसागर राठौर की किट जमा कराई है। ये तीनों ही नेशनल हाईवे-९२ स्थित हनुमान चौराहे पर ट्रक वालों से रुपए ले रहे थे।