पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार किराए पर लाए और ड्राइवर को बांधकर फेंका

कार किराए पर लाए और ड्राइवर को बांधकर फेंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड/गोरमी - ग्वालियर से कार किराए पर लेकर आए तीन लोगों ने गोरमी-पोरसा रोड पर ड्राइवर के हाथ-पैर बांध कर उसे फेंक दिया और कार, रुपए व मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार इंडिका कार पर ड्राइविंग बच्छाराम की गली ग्वालियर निवासी विनय ((३०)) पुत्र जगदीश वाल्मीकि कर रहा था। विनय को २५ जनवरी की रात ग्वालियर बस स्टैंड पर तीन लोग मिले। इन्होंने कार को किराए पर लिया। इसके बाद कुछ दूर चलने पर ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। गोरमी थाना क्षेत्र में गोरमी-पोरसा रोड पर ये तीनों ड्राइवर को फेंककर चले गए।