- Hindi News
- ग्वालियर चंबल संभाग में सबसे महंगी शराब दुकान शिवपुरी की
ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे महंगी शराब दुकान शिवपुरी की
कमलागंज दुकान की कीमत हुई 12 करोड़ 78 लाख रुपए।
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
इस बार तय की गई शराब दुकानों की दरों में ग्वालियर-चंबल संभाग की सबसे महंगी दुकान शिवपुरी की है। कमलागंज दुकान 12 करोड़ 78 लाख रुपए बोली रखी गई है, जबकि ग्वालियर में सबसे महंगी दुकान 10 करोड़ की है। यानि शराब खपत के मामले में शिवपुरी ने ग्वालियर जैसे महानगर को भी पीछे छोड़ दिया है। दुकान के रेट अधिक होने की वजह से खरीदार नहीं मिल रहे हैं। अगली बोली अब 31 जनवरी को लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि शिवपुरी में कमलागंज व करौंदी की देशी कलारी एवं एबी रोड की विदेशी शराब दुकान के समूह की इस बार कुल बोली 12 करोड़ 78 लाख रुपए तय की गई। आबकारी विभाग ने जब जिले की सभी शराब दुकानों की बोली लगाई तो इस समूह का खरीदार कोई नहीं मिला। जबकि शेष सभी दुकानें बिक गई हैं।