पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. शिवपुरी
26 जनवरी रविवार को गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह पोलो ग्राउंड पर आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य समारोह में कलेक्टर आरके जैन ध्वाजारोहण करेंगे। पूर्व में ऐसी संभावनाएं थीं कि हाल ही में मंत्री बनी यशोधरा राजे सिंधिया यहां होने वाले मुख्य समारोह में झंडावंदन कर सकती हैं मगर वह इस बार शिवपुरी की बजाय ग्वालियर में झंडावंदन करेंगी। मुख्य समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।




यह रहेगा कार्यक्रम

ञ्च पोलो ग्राउंड पर सुबह 9 बजे से ध्वजारोहण, राष्ट्रगान व मध्यप्रदेश गान के साथ प्रारंभ होगा।

ञ्च9.05 बजे मुख्य अतिथि संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगे।

ञ्च 9.10 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन

ञ्च 9.20 बजे हर्ष फायर

ञ्च 9.25 बजे मार्च पास्ट

ञ्च 9.40 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

ञ्च 9.45 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम

ञ्च 10.25 बजे पुरस्कार वितरण

ञ्च 10.35 बजे राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा।