पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेन्नई से रवाना हुआ ट्रक शिवपुरी में खड़ा मिला

चेन्नई से रवाना हुआ ट्रक शिवपुरी में खड़ा मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी - चेन्नई से कांच का सामान भरकर गुडग़ांव के लिए रवाना हुआ ट्रक शिवपुरी के सीर गांव में मिला। यह ट्रक दो माह से गायब बताया जा रहा था। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्वालियर का ट्रांसपोर्टर भी शिवपुरी आ गया।
क्या है मामला : ट्रक क्रमांक एमपी 33-एच 2273 मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर सीर गांव में छिपाकर खड़ा किया गया था। रविवार को ट्रक होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। ट्रक में कांच का सामान भरा हुआ है, जो गुडग़ांव पहुंचना था पर ट्रक शिवपुरी के सीर गांव में क्लीनर कप्तान पुत्र लल्ला आदिवासी के घर के पास खड़ा कर दिया। ट्रक का ड्राइवर जोगा सरदार भी इसी गांव में रहता है। शाम को जब पुलिस टीम गांव में पहुंची तो क्लीनर के परिवार की महिलाएं बोलीं कि हमें तो दो महीने से चौकीदारी करने को रखा है, पहले उसका पैसा तो दिलवा दो। यह ट्रक शिवपुरी में रहने वाले राशिद खान के नाम से वर्ष 2012 में रजिस्टर्ड है।




सीर गांव में दो माह से छुपाकर रखा था कांच के माल से भरा ट्रक, पुलिस कर रही जांच।