पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि तकनीकियों को अपनाएं किसान: एके सिंह

कृषि तकनीकियों को अपनाएं किसान: एके सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रबी कृषि तकनीकी सप्ताह आयोजित
शिवपुरी - कृषि तकनीकी सप्ताह का समापन समारोह मंगलवार को जिला कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित किया गया। इस मौके पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति प्रो. एके सिंह, होशियार सिंह मेहर, कुलसचिव एवं अध्यक्ष डा. एसएस तोमर ग्वालियर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी द्वारा आयोजित रबी कृषि तकनीकी सप्ताह के समापन अवसर पर श्री सिंह ने उपस्थित किसानों से कहा कि अच्छी फसल उत्पादन के लिए किसान कृषि तकनीकियों को अपनाएं। इस मौके पर उन्होंने जिले के कृषकों को लाभकारी तीन प्रसार पत्रकों कृषि वानिकी मॉडल्स, खाद्य सुरक्षा में मोटे अनाज का महत्व एवं मोटे अनाज उत्पादन तकनीक आदि की जानकारी दी। वहीं डा. एसएस तोमर ने किसानों को कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक पुष्पेंद्र सिंह, डा. राजीव चौहान, प्रवीण सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु मौजूद रहे।