पुलिस मैडम, मेरे पति को भगा ले गई लड़की
मौहल्ले से लड़की के पिता व बहन को उठा लाई निर्भया टीम, पूछताछ शुरू
फोटो सहित
भास्कर संवाददाता. शिवपुरी
मेरे पति को एक लड़की अपने साथ भगा ले गई। अब मेरा पति मुझे धमकी दे रहा है कि या तो तू मुझे तलाक दे या फिर उस लड़की को अपने साथ रख। मैं परेशान हूं, मेरे पति को वापस बुलाकर उस लड़की को पकड़ा जाए। महिला की यह गुहार सुनते ही निर्भया टीम अपने लाव-लश्कर के साथ बुधवार की दोपहर कोली मोहल्ला फिजीकल पहुंची और लड़की के पिता व बहन को पूछताछ के लिए उठा लाई। निर्भया टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों का यह अंदाज देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।
यह है मामला:
तुलसीनगर निवासी ज्योति राठौर ने पुलिस में शिकायत की है कि मेरा पति चंद्रशेखर बीते 9 जनवरी से कोली मौहल्ले की एक लड़की के साथ कहीं भाग गया है। दो बेटों की मां ज्योति ने बताया कि इससे पहले भी वो एक अधिकारी की लड़की के साथ भागा था, जो मामला बाद में रफा-दफा हो गया। पीडि़त महिला ने बताया कि मेरा पति जब कभी रात में आता है और कोरे कागज पर दस्तखत करने के लिए मारपीट करता है। इतना ही नहीं वो यह भी कहता है कि तू या तो मुझे तलाक दे या फिर उस लड़की को अपने साथ घर में रख।
समय: दोपहर 1 बजे
स्थान: कोली मौहल्ला फिजीकल
यह रहा नजारा:
निर्भया मोबाइल मौहल्ले में पहुंची। टीम प्रभारी आराधना डेविस अपनी लठैत महिला पुलिसकर्मियों के साथ वाहन से उतरीं और एक घर में जा घुसीं। वहां चंद्रशेखर के साथ भागने वाली लड़की का पिता व छोटी बहन बैठे मिल गए। पहले तो निर्भया ने उनसे भागने वाली लड़की का ठिकाना पूछा। लेकिन जब वे इधर-उधर की बात घुमाने लगे तो दोनों को उठाकर गाड़ी में बिठा लिया। बताते हैं कि भागने वाली लड़की की अपनी छोटी बहन से बातचीत होती है। निर्भया के रूप में महिला पुलिसकर्मियों का अनूठा अंदाज देखने के लिए वहां महिला-पुरुष की अच्छी-खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।
उनका कहना है
दोनों की वापसी पहली प्राथमिकता
प - ी को प्रताडि़त करने वाले पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है। अब लड़की व उसके साथ भागे युवक की वापसी पहली प्राथमिकता है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आराधना डेविस
निर्भया प्रभारी शिवपुरी
महिलाओं की मदद को बनी निर्भया:
गौरतलब है कि महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा एवं मदद के लिए निर्भया मोबाइल शुरू की गई है। जिसे 24 जनवरी को उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लगातार भ्रमण करने वाली शिवपुरी निर्भया मोबाइल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1091 है। जबकि पीडि़त महिलाएं व युवतियां 1090 पर भी फोन लगाकर अपनी परेशानी बताकर मदद ले सकती हैं।
दोनों की वापसी प्राथमिकता
॥पत्नी को प्रताडि़त करने वाले पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया है। अब लड़की व उसके साथ भागे युवक की वापसी पहली प्राथमिकता है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ।ञ्जञ्ज
आराधना डेविस , निर्भया प्रभारी शिवपुरी
यह है मामला: तुलसीनगर निवासी ज्योति राठौर ने पुलिस में शिकायत की है कि मेरा पति चंद्रशेखर बीते 9 जनवरी से कोली मोहल्ले की एक लड़की के साथ कहीं भाग गया है। दो बेटों की मां ज्योति ने बताया कि इससे पहले भी वो एक अधिकारी की लड़की के साथ भागा था, जो मामला बाद में रफा-दफा हो गया। पीडि़त महिला ने बताया कि मेरा पति जब कभी रात में आता है और कोरे कागज पर दस्तखत करने के लिए मारपीट करता है। इतना ही नहीं वो यह भी कहता है कि तू या तो मुझे तलाक दे या फिर उस लड़की को अपने साथ घर में रख।
महिलाओं की मदद को बनी निर्भया: गौरतलब है कि महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा एवं मदद के लिए निर्भया मोबाइल शुरू की गई है। जिसे 24 जनवरी को उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लगातार भ्रमण करने वाली शिवपुरी निर्भया मोबाइल का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1091 है। जबकि पीडि़त महिलाएं व युवतियां 1090 पर भी फोन लगाकर अपनी परेशानी बताकर मदद ले सकती हैं।
‘निर्भया’ से गुहार
मोहल्ले से लड़की के पिता व बहन को निर्भया टीम पूछताछ के लिए ले आई थाने
भास्कर संवाददाता - शिवपुरी
पुलिस मैडम, मेरे पति को एक लड़की अपने साथ भगा ले गई। अब मेरा पति मुझे धमकी दे रहा है कि या तो तू मुझे तलाक दे या फिर उस लड़की को अपने साथ रख। मैं परेशान हूं, मेरे पति को वापस बुलाकर उस लड़की को पकड़ा जाए। महिला की यह गुहार सुनते ही निर्भया टीम अपने लाव-लश्कर के साथ बुधवार की दोपहर कोली मोहल्ला फिजिकल रोड पहुंची और लड़की के पिता व बहन को पूछताछ के लिए उठा लाई। निर्भया टीम में शामिल महिला पुलिसकर्मियों का यह अंदाज देखने के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा हो गई।