पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कवि सम्मेलन व कर्मा नृत्य होगा

कवि सम्मेलन व कर्मा नृत्य होगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया - गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार को आयोजित होने वाले भारत पर्व के तहत कवि सम्मेलन व कर्मा नृत्य की प्रस्तुतियां होगी। बग्गी खाना प्रांगण में शाम छह बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सांस्कृतिक संस्था जबलपुर का 15 सदस्यीय दल कर्मा लोकनृत्य की प्रस्तुति देगा। तत्पश्चात आयोजित होने वाले कवि सम्मेलन में टीकमगढ़ के अनिल तेजस, भोपाल के चन्द्र शेखर जैन, छतरपुर के अभिराम पाठक व ग्वालियर के दिव्य पारदर्शी कविता पाठ करेंगे। प्रशासन ने लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। उधर कलेक्टर रघुराज एमआर ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी रविवार का दिन शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन शराब की दुकान, बीयरवार बंद रहेंगे।