पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवक को गोली मारी

युवक को गोली मारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज।
भास्कर संवाददाता - दतिया
थाना गोराघाट क्षेत्र के ग्राम बड़ौनकला में चार लोगों ने विवाद पर एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पैर में जाकर लगी। इतने से भी जब मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसकी लाठियों से पिटाई कर दी। घायल युवक को इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बड़ौनकला निवासी शैलेन्द्र ((35)) पुत्र राजाराम यादव का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे वह भैंस बांधने के लिए गया था जहां उसका विपक्षियों से आमना सामना हो गया। भैंस बांधने के विवाद पर उसका उन लोगों से विवाद हो गया। इस पर विपक्षियों ने उस पर बंदूक से फायर कर दिए जिनमें से एक गोली उसके पैर में लगी। घायल शैलेन्द्र जान बचाने के लिए मंदिर की ओर भागा। यहां भी विपक्षी पहुंच गए और उन लोगों ने लाठियों से उसकी जमकर पिटाई की। गंभीर हालत में परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।
गंभीर हालत के चलते उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल शैलेन्द्र की रिपोर्ट पर आरोपी नरेश, बाबू गड़रिया, द्वारिका ओझा तथा मनोज ओझा निवासी बड़ौनकला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।