- Hindi News
- तहसीलदार को दिए प्रभावित फसलों का जायजा लेने के निर्देश
तहसीलदार को दिए प्रभावित फसलों का जायजा लेने के निर्देश
बानमोर - माहटोली गांव के पास स्वर्ण रेखा नाले का पानी खेतों में भरने से प्रभावित हुई फसलों का आंकलन करने एसडीएम अशोक कम्ठान ने बानमोर तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। श्री कम्ठान शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने मौके पर गए थे। ज्ञात रहे कि गुरुवार को ग्वालियर की ओर आने वाले स्वर्ण रेखा नाले के गेट में जलकुंभी फंसने के कारण नाले का पानी ओवर फ्लो होकर किसानों के खेत में भर गया था। जिससे खेतों में खड़ी सरसों, गेंहू, चना, मसूर की फसलों को पानी में डूबने से नुकसान हो गया था।