बरामदे में रखा सिलेंडर पार
बिलौआ - ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित पावर ग्रिड में रहने वाले जूनियर इंजीनियर के बरामदे से गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात चोर एक सिलेंडर पार कर ले गए। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी दिलीप केदार पुत्र श्रीधर केदार निवासी पावर ग्रिड, अडूपुरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका रसोई गैस सिलेंडर बरामदे में रखा हुआ था, रात के समय कोई अज्ञात चोर सिलेंडर चोरी ले गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।