- Hindi News
- खतरे में नलकेश्वर धरोहरपुरातन &14 वीं शताब्दी के ग्वालियर के इकलौते बारहमासी प्राकृतिक झरने पर कब
खतरे में नलकेश्वर धरोहरपुरातन &14 वीं शताब्दी के ग्वालियर के इकलौते बारहमासी प्राकृतिक झरने पर कब्जा
डीबी स्टार. ग्वालियर
गूजर कुल की मृगनयनी के तालाब पर उसी के वंशजों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे मृगनयनी की प्यास बुझाने वाला प्राकृतिक झरना नलकेश्वर व तालाब दोनों का ही अस्तित्व संकट में आ गया है। 15 बीघा में अधिक क्षेत्र में फैले पुरामहत्व के तालाब के किनारे अब खेती शुरू कर दी गई है। इसी तरह मृगनयनी तालाब के ऊपर रेड़ाकी गांव में बने तालाब पर भी कब्जा कर लिया गया है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि हर साल खेती करने के लिए दोनों ही तालाबों का पानी बरसात का मौसम जाते ही व्यर्थ बहा दिया जाता है। नलकेश्वर की इस बदहाली में वन विभाग व पुरातत्व विभाग दोनों की ही मिलीभगत है।