वन्य जीवों की गणना पर बारिश का असर
नगर संवाददाता - ग्वालियर
बारिश का असर वन्य जीवों की गणना पर पड़ा है। बारिश के चलते वन्य प्राणियों के निशान वन कर्मियों को नहीं मिल पा रहे हैं। जंगल में कीचड़ के कारण भी गणना का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।
गणना करने वाले वन कर्मचारियों का कहना है कि बारिश के कारण दो दिन से जंगल में जाने के बावजूद खास कामयाबी हाथ नहीं लगी है। बारिश से जंगलों में कीचड़ हो गई है। इससे वन कर्मियों को चलने में परेशानी हो रही है। साथ ही, वन्य जीवों के निशान भी मिट गए हैं। वन्य प्राणियों का मल भी बारिश के कारण नहीं मिल पा रहा है। वन कर्मियों का कहना है कि बारिश के कारण वन्य प्राणी भी छिपे हुए हैं। जंगल में पशुओं को चराने वालों ने वन कर्मियों को कई बार तेंदुआ, हाइना और सियार दिखने की जानकारी दी है।