पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार लगुन में गया, घर से चोर ले गए तीन लाख का माल

परिवार लगुन में गया, घर से चोर ले गए तीन लाख का माल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. न्यू साकेत नगर में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया तो चोर इनके घर में घुस गए और तीन लाख रुपए का सामान पार कर ले गए। पड़ाव थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
न्यू साकेत नगर में रहने वाले संदीप सोमवंशी दो दिन पहले सेवढ़ा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

मंगलवार की शाम ये लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दे दी। चोर इनके घर के मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे और अंदर के दो कमरों के ताले तोड़कर पचास हजार रुपए नकद, चार तोला सोने के जेवरात सहित तीन लाख रुपए का सामान पार कर ले गए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर घटना स्थल की जांच करवाई तो यहां पर कुछ फिंगर प्रिंट भी मिले हैं।