- Hindi News
- पैरेंट्स मीटिंग में बच्चे की स्टडी पर डिस्कशन
पैरेंट्स मीटिंग में बच्चे की स्टडी पर डिस्कशन
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई)) द्वारा एग्जाम डेट घोषित कर दी है। इसके साथ ही स्टूडेंट्स की भले ही स्कूलों में उपस्थिति कम हो रही हो, लेकिन पैरेंट्स की संख्या बढऩे लगी है। अभी तक पैरेंट्स मीटिंग में जहां उपस्थिति पचास से साठ फीसदी रहती थी, वहीं अब इनकी संख्या बढ़कर नब्बे प्रतिशत हो गई है। बच्चों के एग्जाम नजदीक आने के साथ ही पैरेंट्स को ज्यादा चिंता सता रही है।
इसलिए स्कूलों ने इन डेढ़ महीने में पैरेंट्स मीटिंग को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वहीं कुछ स्कूलों ने पैरेंट्स सजेशन सेल शुरू की है। इसमें स्कूल संचालक पैरेंट्स को बुलाने के साथ ही बच्चा किस सब्जेक्ट में वीक हैं, इसके बारे में बताएंगे। वे यह भी सजेशन देंगे कि वो किस प्रकार बच्चों के साथ होमवर्क में इन्वॉल्व हो सकते हैं।
लिटिल एंजिल्स स्कूल की प्रिंसपल अलका शर्मा, ग्वालियर ग्लोरी के डॉयरेक्टर गोपी मंधान, ऑक्सफोर्ड स्कूल की प्रिंसपल रेखा सिंह और ग्रीनवुड स्कूल की डायरेक्टर किरन भदौरिया ने कहा कि फरवरी में पैरेंट्स मीटिंग में बच्चों की परफॉमरेंस, प्रैक्टिकल और उनके वीक प्वाइंट पर डिस्कशन होगा।
ह्यष्द्धशशद्य ह्वश्चस्रड्डह्लद्ग