असेंबली में होगी चाइल्ड एब्यूज प्लेज
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
चाइल्ड एब्यूज से सेफ्टी के लिए बच्चों को असेंबली में शपथ दिलाई जाएगी। खास बात यह है कि स्कूलों में अमूमन असेंबली प्रेयर कराने के बाद ही क्लास शुरू की जाती है। इसमें जनरल प्रेयर्स रहती हैं,लेकिन इस बार से असेंबली में प्लेज के जरिए चाइल्ड एब्यूज से सेफ्टी का मैसेज बच्चे खुद ही देंगे। हाल ही में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ((सीबीएसई)) ने अपनी वेबसाइट पर सर्कुलर जारी किया है। जिसके तहत नए सेशन से सभी स्कूलों में यह प्लेज कराने के निर्देश दिए गए हैं।इसके लिए बोर्ड ने केरला स्टेट कमीशन के प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स से एब्यूज फ्री वल्र्ड फ्रॉम चिल्ड्रन को शेयर भी किया है। इससे स्टूडेंट्स अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे और शोषण के विरोध में आवाज उठा पाएंगे।