पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंधिया स्कूल में मिलेगा फ्री में पढ़ाई का मौका

सिंधिया स्कूल में मिलेगा फ्री में पढ़ाई का मौका

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सिंधिया स्कूल ग्वालियर फोर्ट और सिंधिया गल्र्स स्कूल में पढऩे के लिए अब आपको ज्यादा फीस देने जरूरत नहीं होगी। इसके लिए बस जरूरी है कि आपका पब्लिक स्कूल स्कीम में क्राइट एरिया में आना। आदिम जनजाति व पिछड़ा वर्ग विभाग ने इन दोनों ही स्कूलों में एडमिशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार इन दोनों ही स्कूलों में कुल दस स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया जाएगा। इनकी पढ़ाई का खर्च विभाग उठाएगा। इनमें छह छात्र सिंधिया स्कूल फोर्ट व चार छात्राओं को सिंधिया गल्र्स स्कूल में एडमिशन मिलेगा। इसके लिए आवेदकों को शारदा विहार स्थित आदिम-जनजाति विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा। विभाग द्वारा इस योजना केवल एससी व एसटी वर्ग के लिए है।
योग्यता & आवेदक छात्र को पांचवीं पास होना चाहिए।आवेदक को गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र ,जाती प्रमाण पत्र, निवासी प्रमाण पत्र,आय-प्रमाण पत्र फार्म भरते समय इन दस्तावेज को लगाना जरूरी है। फार्म जमा करने के बाद स्टूडेंट्स को स्कूल में होने वाली एंट्रेस एग्जाम में शामिल होना जरूरी है।