पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल टाइम में मंच पर जाने से कतराते थे शर्मीले सलमान

स्कूल टाइम में मंच पर जाने से कतराते थे शर्मीले सलमान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
बात लगभग १९८० के समय की है, जब पहली बार कक्षा सातवीं के स्टूडेंट ने ग्राउंड में एंट्री की। मैंने उससे अपना परिचय देने के बारे में जब कहा, तो उसे कुछ झिझक लगी और उसने सिर झुका लिया। लेकिन जब मैने फिर अपनी बात दोहराई, तो सिर उठाकर कहा सर ‘सलमान खान’। देखने में बिल्कुल सीधा-सादा, लेकिन आंखों की चमक काफी कुछ उसकी अंदर छिपी शैतानी को बयां कर रही थी। जब मैंने उससे अपने पसंदीदा स्पोट्र्स के बारे में पूछा, तो गर्व से कहा मुझे घुड़सवारी और स्वीमिंग का पैशन है। इसके बाद उसका ज्यादातर समय मेरे साथ ही बीतता। कई बार मैं स्कूल कैंप लेकर जब बाहर जाता, तो रास्तेभर से लेकर ग्रुप में सलमान दोस्तों के साथ एज्वॉय करता, लेकिन बात यदि स्टेज की आती, तो सहम जाता। सलमान को जब भी देखता था, तो लगता था ये लाइफ में जरूर कुछ करेगा। तीन साल ((सातवीं से लेकर नवीं))पढ़ाई करने के बाद सलमान मुम्बई पढऩे के लिए चले गए। इसके बाद लगभग तीस वर्ष गुजर गए, मैं भी उसे लगभग भूल चुका था, लेकिन जब एक दिन मेरे पास फोन आया, तो फोन पर आवाज आई ‘बक्षी.. सर, मैं सलमान बोल रहा हूं।’ तो एक पल के लिए मैं समझा कोई मजाक कर रहा है, इसके बाद मैंने कहा सलमान सर। तो उन्होंने तपाक से कहा सर नहीं केवल सलमान कहिए।



 सलमान से जुड़ी अपनी यादें साझा करते स्पोट्र्स टीचर जीएस बक्षी

ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के माध्यम से किया आमंत्रित

फिल्म स्टार सलमान खान के स्कूल आने के लिए हमने ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन के माध्यम से संपर्क किया है। फिलहाल फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में वे बाहर हैं, इसलिए संभवत: फिल्म के रिलीज होने के बाद ही टाइम दे पाएंगे। स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी और ओल्ड ब्वॉयज उनसे निरंतर संपर्क में हैं। 

- सोमिक घोष, प्रिंसिपल सिंधिया स्कूल ग्वालियर

सपने में आती हैं

स्कूल की यादें

बॉलीवुड के दबंग सलमान सिंधिया स्कूल की ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन से चर्चा कर ग्वालियर आने की इच्छा जाहिर की। टीचर जीएस बक्षी कहते हैं कि अक्सर सलमान से फोन पर बातचीत होती रहती है, इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी सपने में स्कूल और ग्वालियर की याद आती है।