पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल से लिए फोटो की बनेगी ऑटोमेटिक फिल्म

मोबाइल से लिए फोटो की बनेगी ऑटोमेटिक फिल्म

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
मोबाइल पर अब अपने फोटो की फिल्म आसानी से बनाई जा सकती है। इसके लिए अभी हाल ही में ऑन लाइन मार्केट में एप्लीकेशंस आई हैं। इसमें मेजिस्टो एप सबसे खास है। यह आईओएस और एंड्रायड दोनों वर्जन पर काम करता है। इसकी मदद से डिवाइस पर स्टोर फोटोग्राफी की मूवी बनाई जा सकती है। साथ ही अपने हिसाब से फोटो थीम, स्टाइल और साउंड ट्रैक चुना जा सकता है।
हालांकि इसका फ्री वर्जन लिमिटेड है फिर भी हर मूवी में पांच फोटो अपलोड किए जा सकते हैं और 75 सेकंड लंबी मूवी बनाई जा सकती है। इसे गूगल और यू-ट्यूब पर एक्सपोर्ट किया जा सकता है। इसी तरह डे-फ्रेम एप के जरिए स्लाइड शो तैयार किया जा सकता है। इस एप के जरिए डिवाइस में स्टोर फोटोग्राफ, एल्बम या फेसबुक में तस्वीरों के ऑटोमेटिक डिस्प्ले का विकल्प होता है। स्लाइड शो को कस्टमाइज करने के लिए इसमें कई सेटिंग ऑप्शन भी हैं।



द्वशड्ढद्बद्यद्ग ड्डश्चश्चह्य