न्यूरांस करते हैं काम: मलिक
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
हमारे माइंड में न्यूरांस होते हैं, इनके सहारे ही दिमाग काम करता है। हमें गुस्सा आना या दूसरी एक्टिविटी करना उसे न्यूरांस ही कंट्रोल करता है। यह बात जेसी बोस नेशनल फेलोशिप प्राप्त और जेएनयू नई दिल्ली के प्रो.वीरेंद्र नाथ मलिक ने कही। वे एमिटी यूनिवर्सिटी के ‘इंस्पायर’ इंटर्नशिप प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे।
‘द स्लीपिंग ब्रेन’ पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई रिसर्च माइंड पर चल रहे हैं। प्रोग्राम में एसजीटीबी खालसा कॉलेज के प्रो.जीएस सोढी ने फोरेंसिक साइंस के बारे में बताया।
द्बठ्ठह्यश्चद्बह्म्द्ग श्चह्म्शद्दह्म्ड्डद्व
आज देखेंगे लैब
इंटर्नशिप प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे स्टूडेंट्स गुरुवार को डीआरडीई की लैब देखेंगे। जहां उन्हें विभिन्न रिसर्च के बारे में साइंटिस्ट जानकारी देंगे।
प्रोग्राम में डीआरडीई के वैज्ञानिक डॉ.बीएन आचार्य ने कहा कि साइंस शब्द ‘साइंटिया ’ से उत्पन्न हुआ है, इसका अर्थ ज्ञान है। साइंस का सभी क्षेत्रों से संबंध है। आप लोगों को चाहिए कि आप सभी साइंस के क्षेत्र में आगे बढ़ें और अनुसंधान के माध्यम से समाज के लिए बेहतर कार्य करें।
साइंटिया से उत्पन्न हुआ साइंस शब्द