पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी भरने से व्यापार मेला अस्त व्यस्त

पानी भरने से व्यापार मेला अस्त-व्यस्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में लगातार हो रही बारिश से ग्वालियर व्यापार मेला अस्त-व्यस्त हो गया है। मेला प्राधिकरण कार्यालय, झूला सेक्टर, प्रदर्शनी सेक्टर, मीना बाजार में पानी भर गया। संभागायुक्त व मेला प्राधिकरण अध्यक्ष केके खरे, नगर निगम कमिश्नर विनोद शर्मा, अपर कमिश्नर एमएल दौलतानी ने बुधवार की सुबह मेले का निरीक्षण कर पानी निकालने के निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड ने विभिन्न स्थानों से पानी को बाहर निकाला। बारिश के कारण बुधवार को भी ग्राहक नहीं पहुंचे। दुकानदार सामान को सुरक्षित करने के उपाय करते रहे। दोपहर तीन बजे तक मेले की दुकानों पर पर्दे लगे रहे। बारिश के कारण व्यापारियों के चेहरे लटके हुए हैं।




बंद रहा झूला सेक्टर



झूला सेक्टर में बरसात का पानी भर गया है। झूला संचालकों ने पहले अपने स्तर पर पानी निकालने का प्रयास किया लेकिन संसाधन के अभाव में वे लाचार थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी निकाला। झूला संचालक महेंद्र भदकारिया ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुधवार को भी झूले बंद रहे। गुरुवार को झूलों की सफाई के बाद उन्हें शुरू किया जाएगा।

आगे क्या

मौसम विशेषज्ञ हेमंत वर्मा के मुताबिक गुरुवार को हल्की धूप निकलने की संभावना है जबकि शुक्रवार से चटक धूप निकलेगी। इसी के साथ ठंड व कोहरा भी बढ़ेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। दिन का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया।

अब ठंड करेगी परेशान

कब कितनी हुई बारिश

वर्ष बारिश

2014 52.8

2013 11.3

2012 31.3

2011 निल

2010 0.8

2009 0.8

2008 निल

2007 2.6

2006 निल

2005 6.6

2004 42.4

नोट- 1948 में जनवरी माह में 80.3 मिमी बारिश हो चुकी है