जबलपुर रीजन बना विजेता
ग्वालियर - मप्र विद्युत मंडल की अंतर क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जबलपुर रीजन की टीम प्रथम स्थान पर रही। रेलवे हॉकी स्टेडियम पर खेली गई इस प्रतियोगिता में सेंट्रल ऑफिस जबलपुर को दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का समापन मुख्य महाप्रबंधक ग्वालियर क्षेत्र वीरेंद्र गुप्ता ने किया। इस प्रतियोगिता से अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा के लिए ३० संभावित खिलाडिय़ों का चयन किया गया है, जिसमें ग्वालियर के इफ्तेखारउद्दीन, डीके सिंह, दिनेश, दिलशाद खान और महेश का नाम हैं।