पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्वालियर के बॉक्सरों का दबदबा

ग्वालियर के बॉक्सरों का दबदबा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - द्वितीय महापौर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन स्थानीय बॉक्सरों का दबदबा रहा। उन्होंने बालक और बालिकाओं के विभिन्न वजन वर्ग में सर्वाधिक मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। नगर निगम की मेजबानी में एलएनआईपीई में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दर्पण खेल संस्थान की सपना उचाडिय़ा, अंजली शर्मा और निशा पाटकार ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर की राह पकड़ी। इसी तरह विभिन्न वजन वर्ग के बालकों में ग्वालियर के विकास, नितिन और मोहित अगले दौर में पहुंचे। इनके अलावा बालकों के विभिन्न आयु एवं वजन वर्ग में आदित्य व प्रद्युम्न ((दोनों जबलपुर से)), लक्की, अमन और प्रभात सांई ((तीनों भोपाल से)), प्रयांशू व अजय ((दोनों नरसिंहगढ़ के )) और विशाल ((देवास)) अपने-अपने मुकाबले जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनाने में सफल हुए।