पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टोरेट को आईएसओ सर्टिफिकेट

कलेक्टोरेट को आईएसओ सर्टिफिकेट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - कलेक्टोरेट को आईएसओ प्रमाण-पत्र मिल गया है। यह प्रमाण पत्र बेहतर प्रबंधन, कानून व्यवस्था के अच्छे इंतजाम, लोकसेवा व सिटीजन चार्टर का प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व वसूली व रिकॉर्ड के बेहतर रखरखाव पर दिया गया है। तीन साल के लिए यह प्रमाण-पत्र 20 जनवरी को मिला है, इसकी वैधता 19 जनवरी 2017 तक रहेगी। इस दौरान पीसी मैनेजमेंट सिस्टम प्रालि की टीम 20 दिसंबर 2014 को तथा 20 दिसंबर 2015 को फिर से कलेक्टोरेट का निरीक्षण करेगी। इस टीम को यदि कलेक्टोरेट में कमियां मिलेंगी या सुधार दिखाई नहीं देगा तो फिर इस प्रमाण पत्र को होल्ड या निरस्त भी किया जा सकता है।
आरबीआई की एमएसएमई पर टाउनहॉल मीटिंग आज
ग्वालियर - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया भोपाल द्वारा गुरुवार, 23 जनवरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों पर चर्चा करने के लिए टाउनहॉल मीटिंग का आयोजन होटल सेंट्रल पार्क में सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। इस मौके पर आरबीआई में रूरल प्लानिंग क्रेडिट डवलपमेंट विभाग की डीजीएम रानी धुर्वे और सरकारी बैंकों के अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा आरबीआई का एक और कार्यक्रम फॉरेन एक्सचेंज पर सुबह 9.30 बजे से होटल रीजेंसी में होगा।