पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतनगढ़ हादसे की जांच के लिए आयोग ने दो माह का समय और मांगा

रतनगढ़ हादसे की जांच के लिए आयोग ने दो माह का समय और मांगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
रतनगढ़ मंदिर के पास सिंध नदी के पुल पर हुए हादसे की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग ने दो माह का समय और मांगा है। आयोग के सचिव एडीजे संजय चतुर्वेदी ने बताया कि न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल दो माह और बढ़ाने के लिए मंगलवार को शासन को पत्र लिखा है। आयोग ने शासन को लिखे पत्र में कहा है कि आयोग के समक्ष शासन का पक्ष रखने के लिए विशेष अभियोजक की नियुक्ति नहीं हुई है। अत: यह कार्य भी आयोग को करना पड़ रहा है। वहीं अभी आयोग को और गवाहों के बयान लेने हैं। रतनगढ़ मंदिर में 13 अक्टूबर को नवमी के दिन दर्शन के दौरान पुल पर भगदड़ मच गई थी। इससे 113 श्रद्घालुओं की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने इस हादसे की जांच के लिए 15 अक्टूबर को न्यायिक जांच आयोग का गठन कर, दो माह में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था।
जस्टिस राकेश सक्सेना की अध्यक्षता में गठित आयोग ने जांच कार्य पूरा करने के लिए शासन से नवंबर माह में दो माह का अतिरिक्त समय मांगा था। शेष - पेज 10 पर