पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंग्वालियर. मंगल, शनि और राहु तीन ग्रह तीन फरवरी से एकसाथ तुला राशि में भ्रमण करेंगे। तीनों ग्रह इन राशि में 25 मार्च तक रहेंगे। मंगल, शनि और राहु की यह युति इससे पहले वर्ष 1980 में सिंह राशि में हुई थी लेकिन तुला राशि में इन तीनों ग्रहों की युति सैकड़ों साल बाद हो रही है। ज्योतिर्विदों के अनुसार, तुला राशि में इन ग्रहों की युति से ग्वालियर-चंबल संभाग में प्राकृतिक प्रकोप की स्थिति पैदा होगी।
ज्योतिषाचार्य विजयभूषण वेदार्थी के अनुसार मंगल, शनि और राहु तीन फरवरी से 25 मार्च तक तुला राशि में भ्रमण करेंगे। इन ग्रहों की तुला राशि में युति सैकड़ों साल बाद बन रही है। इसके चलते जन अशांति, प्राकृतिक प्रकोप, सत्ता परिवर्तन, आर्थिक विषाद, आतंक और अपराध में वृद्धि होगी। इस युति का पश्चिम बंगाल, असम, पंजाब में अशुभ प्रभाव विशेष रूप से देखने को मिलेगा, लेकिन मध्यप्रदेश में इसका अशुभ प्रभाव कम दिखेगा। ज्योतिषाचार्य नरेंद्रनाथ पांडेय का कहना है कि तीनों ग्रहों की युति किसानों के लिए शुभ नहीं रहेगी।
ओलावृष्टि, बारिश और ठंड अधिक रहेगी, जिसका असर फसल पर पड़ेगा। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहेगा और मूल्य वृद्धि होगी। तीनों ग्रहों की तुला राशि में युति होने से अपराध में वृद्धि होगी। ज्योतिर्विद डॉ. एचसी जैन के अनुसार राहु, शनि, मंगल तीनों की युति होने के साथ ही इनका सूर्य के साथ केंद्र योग रहेगा। इसकी वजह से मौसम में तेजी से बदलाव होगा। राजनेताओं में आपसी आरोप-प्रत्यारोप बढ़ेंगे। अनाज और धातुओं के दाम में तेजी आएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.