- Hindi News
- ईवीएम की चेकिंग का काम कल से, वोटर डे २५ को
ईवीएम की चेकिंग का काम कल से, वोटर-डे २५ को
ग्वालियर - ईवीएम की मैमोरी खत्म करने का काम अब 23 से नहीं बल्कि 24 जनवरी से होगा। हैदराबाद से इंजीनियर नहीं आने के कारण यह काम एक दिन आगे टल गया है। नेशनल वोटर-डे का कार्यक्रम 25 जनवरी को चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभाग आयुक्त केके खरे होंगे।
ईवीएम की फस्र्ट लेवल चेकिंग ((एफएलसी)) का काम पहले 23 जनवरी से होना था। अब इसकी तारीख 24 कर दी गई है। यह काम हैदराबाद के तीन इंजीनियरों को करना है। लगभग दस दिन तक चलने वाली एफएलसी के दौरान विधानसभा चुनाव में उपयोग की गईं 1850 कंट्रोल यूनिट व 2650 बैलेट यूनिटों से मैमोरी निकाली जाएगी। यह काम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में होना है पर दल इस मामले में गंभीर नहीं है। बुधवार तक दो पार्टियों के केवल तीन कार्यकर्ताओं के नाम ही चुनाव कार्यालय तक पहुंचे हैं। 25 जनवरी को वोटर डे का कार्यक्रम चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में सुबह 11 बजे से चालू होगा। इसमें नए वोटरों को फोटो पहचान पत्र बांटे जाएंगे तथा अन्य प्रतियोगिताएं भी होंगी।