पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस एजेंसी देने के नाम पर ठग लिए 28 लाखभिंड के कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, कंपनी

गैस एजेंसी देने के नाम पर ठग लिए 28 लाखभिंड के कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, कंपनी का एरिया मैनेजर गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
गैस एजेंसी देने के नाम पर एक कारोबारी से कुछ लोगों ने 28 लाख रुपए ठग लिए। इतने रुपए देने के बाद भी कारोबारी को एजेंसी नहीं मिली। कारोबारी ने कंपनी के ऑफिस में तैनात एक कर्मचारी को पुलिस के हवाले कर विश्वविद्यालय थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस थाने में कुछ और लोगों ने भी इसी प्रकार की शिकायत की हंै। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भिंड में रहने वाले कारोबारी ओमप्रकाश शर्मा को मई 2012 में एक विज्ञापन से पता चला कि दिल्ली ((नोएडा)) की प्राची गैस बॉटलिंग प्राइवेट लिमिटेड को अलग-अलग जिलों में एजेंसी देनी है। यह जानकारी मिलने के बाद उन्होंने सिटी सेंटर में कंपनी के कार्यालय में संपर्क किया। यहां दो लाख रुपए लेने के बाद उनके नाम एजेंसी का लाइसेंस जारी कर दिया गया। इसके बाद आठ लाख रुपए और जमा करा लिए। भिंड में उन्होंने गैस वितरण की प्रक्रिया शुरू करते हुए ग्राहक बनाने शुरू कर दिए। इस बीच कंपनी के कारिंदों ने उनसे माल भेजने के नाम पर 12 लाख और जमा करा लिए। इसके बाद छह लाख रुपए और जमा कराए गए। इसके बाद भी एजेंसी शुरू नहीं हो पाई तो इन्होंने सिटी सेंटर स्थित कार्यालय एरिया मैनेजर आईडी निराला से एजेंसी खत्म करने और रुपए वापस करने की मांग की लेकिन इन्हें आश्वासन दिया कि 120 दिन में रुपए वापस कर दिए जाएंगे।