स्टोन पर पेंसिल से बनाएं शेप
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
सेंड स्टोन पर मूर्ति बनाने से पहले पेंसिल से उसका शेप बनाना जरूरी है। स्टोन को शेप देने के लिए पेंसिल से बनाए मार्क पर ही टूल चलाना चाहिए। यह टिप्स मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने दिए। मोती महल स्थित रीजनल आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में चल रहे मूर्तिकला प्रशिक्षण में उन्होंने बताया कि स्टोन को मूर्तिका शेप देते समय टूल पैना होना चाहिए। कई बार लोग चौड़ा या पतला टूल इस्तेमाल करते हैं जिससे मूर्ति का शेप सही नहीं आता है। टूल पैना होगा इससे एक बार में भी स्टोन की सही कटाई की जा सकती है।