पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल लोक अदालत 12 अप्रैल को

नेशनल लोक अदालत 12 अप्रैल को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - नेशनल लोक अदालत का आयोजन अब 12 अप्रैल को किया जाएगा। पहले इसके लिए 29 मार्च की तारीख नियत की गई थी। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के समझौते के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश जगदीश बाहेती ने बीमा कंपनी व बैंक के अधिकारियों की प्री सिटिंग बैठक के लिए भी तारीख तय कर दी हैं। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नवीन शर्मा ने दी।
नेशनल लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट से लेकर तहसील स्तर तक किया जाएगा। इनमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, राजस्व न्यायालय आदि के प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निपटारा भी नेशनल लोक अदालत में किया जाएगा।