परिवार लगुन में गया, चोर घर में घुस आए
ग्वालियर - न्यू साकेत नगर में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया तो चोर इनके घर में घुस गए और तीन लाख रुपए का सामान पार कर ले गए। पड़ाव थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। न्यू साकेत नगर में रहने वाले संदीप सोमवंशी दो दिन पहले सेवढ़ा में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मंगलवार की शाम ये लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए हैं। इन्होंने तुरंत ही पुलिस को सूचना दे दी। चोर इनके घर के मेनगेट का ताला तोड़कर घुसे और अंदर के दो कमरों के ताले तोड़कर पचास हजार रुपए नकद, चार तोला सोने के जेवरात सहित तीन लाख रुपए का सामान पार कर ले गए।
मेले में बाल महोत्सव का आयोजन २५ से
ग्वालियर - व्यापार व्यापार मेले में बाल महोत्सव भी इस बार किया जाएगा। बाल महोत्सव 25 जनवरी से शुरू होकर एक फरवरी तक चलेगा। मेला कला रंगमंच पर होने वाले इस महोत्सव के 25 जनवरी को गायन प्रतियोगिता, 27 को फैंसी ड्रेस, 28 को पेंटिंग, 29 को सोलो डांस, 30 को ग्रुप सांग, 31 को ग्रुप डांस और एक फरवरी को टैलेंट सर्च कॉम्पटीशन के साथ बाल महोत्सव का समापन होगा। ये सभी कॉम्पटीशन दोपहर में होंगे।