पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थ्रीडी में दिखेगा मानसिंह पैलेस और अटेर फोर्ट

थ्रीडी में दिखेगा मानसिंह पैलेस और अटेर फोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - ग्वालियर
सेंडस्टोन पर नेचुरल कलर की पेंटिंग, इस पर थ्री डायमेंशनल में बना मानसिंह पैलेस। यह खास मॉडल जल्द ही शहरवासियों के साथ पर्यटक देख सकेंगे। इसके अलावा अटेर का फोर्ट भी पर्यटकों को थ्री डायमेंशनल में देखने को मिलेगा। ग्वालियर और अटेलर फोर्ट के ऐसे ही थ्री डी मॉडल तैयार किए हैं शहर के शहर के केदार जैन ने। इन मॉडल की खासियत है कि इनकी थ्री डी डायमेशन पर देखा जा सकता है। यानी इसे देखने पर कुछ इस प्रकार का अहसास होगा, जैसे आप इस मॉडल के बीचो-बीच खड़े हुए हैं।
इन मॉडल को फोर्ट स्थित आर्कियोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधीन म्यूजियम में रखा जाएगा। सहायक अधीक्षण पुरातत्व मेनुअल जोसेफ के अनुसार आगामी 10 से 12 दिनों के अंदर अटेर फोर्ट दर्शकों के लिए डिस्पले किया जाएगा।




कलर नहीं होंगे फीके

थ्री डायमेंशनल में 4 गुणा 8 में तैयार किए गए अटेर फोर्ट के कलर 40 साल तक फीके नहीं पड़ेंगे। यह विशेष एपसन प्रिंटिंग से किए गए हैं। साथ फोर्ट का मॉडल लेजर कटिंग से वुडन पर तैयार किया गया है। यह पूरी तरह से वाटर प्रूफ है।

२४ वर्ष में बना अटेर फोर्ट

अटेर किले का निर्माण भदौरिया शासक बदन सिंह ने 1644 ई. में शुरू करवाया था। जबकि 1668 ई. में राजा मानसिंह के समय इसका निर्माण पूरा हुआ। किले की चार दीवारों में निश्चित अंतराल पर बुर्ज बने हैं। पश्चिम में किले का मुख्य द्वार है। जिसके दोनों तरफ ऊंची दीवार हैं। इसमें राजा का बंगला, रानी का बंगला सहित बाराह खंभा महल खास है।

आगे भी बनाएंगे मॉडल

मानसिंह पैलेस के इस मॉडल में सेंडस्टोन के साथ ही नेचुरल कलर भी देखने को मिलेंगे। केदार जैन बताते हैं कि वह आगे भी कई मॉडल तैयार करने वाले हैं। इसमें सिंबल ऑफ लव ताजमहल, दिल्ली का लाल किला, भोजपुर और ट्राइबल इलाकों के कुछ स्मारक शामिल हैं। इनके भी मॉडल जल्द बनाए जाएंगे, जिनको शहर के टूरिस्ट प्लेस पर डिस्प्ले किया जाएगा।