पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगी आरोग्यशाला

सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगी आरोग्यशाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर. मानसिक आरोग्यशाला सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के रूप मे विकसित होगी। इस संबंध में केंद्रीय लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मेंटल हेल्थ के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. सुजीत सिंह ने बुधवार को आरोग्यशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोग्यशाला की संचालक डॉ. ज्योति बिंदल से चर्चा करने के बाद प्रशासनिक अधिकारी अनिल सारस्वत और आरोग्यशाला के स्टाफ से चर्चा की।

उन्होंने ओपन और क्लोज वार्ड देखने के बाद ओपीडी की व्यवस्थाएं देखीं। डॉ. बिंदल ने बताया कि आरोग्यशाला को सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिलाने के संबंध में उन्होंने भारत सरकार को पत्र लिखा था। इसी संबंध में डिप्टी डायरेक्टर यहां निरीक्षण के लिए आए हैं। डॉ.सिंह गुरुवार को मर्सी-होम का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे शिवपुरी भी जाएंगे।

मेंटल हेल्थ के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ने किया निरीक्षण

जूनियर डॉक्टर को मिला दो माह का स्टायपेंड


जीआरएमसी के जूनियर डॉक्टरों को सात माह से स्टायपेंड नहीं मिला है। इस मामले को लेकर जूडा अध्यक्ष डॉ. गिरीश चतुर्वेदी ने डीन से चर्चा की थी। इसके बाद डीन ने सिर्फ दो माह का स्टायपेंड जारी किया है। इससे जूनियर डॉक्टरों में खासी नाराजगी है। डीन का कहना है कि शेष स्टायपेंड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। डॉ. गोस्वामी का तबादला: ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. विपिन गोस्वामी का जिला अस्पताल मुरार तबादला हो गया है।