- Hindi News
- 10 दिन में उखडऩे लगीं तीन साल की गारंटी वाली सड़कें
10 दिन में उखडऩे लगीं तीन साल की गारंटी वाली सड़कें
ग्वालियर - घटिया निर्माण के कारण रेसकोर्स रोड 10 दिन के अंदर ही उखडऩे लगी। 5.72 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क निर्माण का ठेका पीडब्ल्यूडी खंड क्रमांक दो ने ठेकेदार मेसर्स केपी सिंह भदौरिया को दिया है। पहली बारिश में ही सड़क का यह हाल हो गया तो बारिश का सीजन आने पर इसका क्या हाल होगा? तीन साल की गारंटी पीरियड वाली इस सड़क के उखडऩे के बाद भी जिम्मेदार सब इंजीनियर व निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
एजी व मुरार पुल की भी सड़कें उखड़ीं: तीस लाख रुपए की लागत से बनाई दो सड़कें भी मात्र ढाई महीने में ही उखडऩे लगी हैं। शहर के दो प्रमुख पुल एजी व मुरार पुल की सड़कें तीन साल की गारंटी पीरियड की हैं। इतनी जल्दी उखडऩे के कारण सड़क की क्वालिटी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दोनों पुल की सड़क बनाने में लगभग 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं। पुल की सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी ब्रिज संभाग की ओर से किया गया है। ब्रिज के कार्यपालन यंत्री मोहर सिंह जादौन का कहना है कि यदि सड़क उखड़ गई है तो उसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा।