महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर टीम चैंपियन
खेल संवाददाता - ग्वालियर. मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की टीम राज्य स्तरीय पायका महिला खेलकूद प्रतियोगिता में हॉकी चैंपियन बनी। उन्होंने प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्थानीय टीम को शिकस्त देकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी तरह हैंडबाल में जबलपुर की महिलाओं ने ग्वालियर के खिलाफ बाजी मारी। वहीं टेनिस में ग्वालियर की टीम चैंपियन बनी, जबकि भोपाल दूसरे और इंदौर तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी जमील अहमद के साथ विक्रम अवार्डी अनुराग ठाकुर, हॉकी अकादमी के चीफ कोच परमजीत सिंह, दर्पण मिनी स्टेडियम के प्रशिक्षक एवं एनआईएस हॉकी कोच अविनाश भटनागर, वंदना उईके, पूरन सिंह, सुरेश गोले और राहुल यादव आदि उपस्थित थे।
ग्वालियर - मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की टीम राज्य पायका महिला खेलकूद प्रतियोगिता में हॉकी चैंपियन बनी। उन्होंने बुधवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्थानीय टीम को शिकस्त दी। इसी तरह हैंडबाल में जबलपुर और टेनिस में ग्वालियर की टीम चैंपियन बनी। प्रतियोगिता का समापन पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत कर किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी जमील अहमद, विक्रम अवार्डी अनुराग ठाकुर, चीफ कोच परमजीत सिंह, दर्पण मिनी स्टेडियम के प्रशिक्षक एवं एनआईएस हॉकी कोच अविनाश भटनागर, वंदना उईके और पूरन सिंह आदि मौजूद थे।