पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऋषभ ने जीता रजत पदक

ऋषभ ने जीता रजत पदक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर - शहर के राष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ जैन ने देवास के खातेगांव में खेली गई राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार चालों का प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में विजयी आगाज करने वाले ग्वालियर ग्लोरी स्कूल के ऋषभ भले ही स्वर्ण पदक लेने से चूक गए। लेकिन अपने खेल का लोहा मनवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। खेल प्रेमियों ने भी तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ प्रत्येक चाल पर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सीनियर खिलाडिय़ों को मात देकर स्वर्ण पदक के नजदीक पहुंचे ऋषभ को निर्णायक एवं छठवें राउंड में ओपी कबल से शिकस्त मिली। उज्जैन के ओपी ने बेहद रोमांचक मुकाबले में ऋषभ के छह अंक के जवाब में सात अंक बनाकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। ऋषभ ने इसके बाद हुए मुकाबले में उज्जैन के हबीब कुरैशी को बिना कोई मौका दिए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में इंदौर के प्रिंस विल्सन को तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि ऋषभ जैन ने विगत दिनों पूर्व उज्जैन में नगर निगम की मेजबानी में हुई राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।



राज्य शतरंज प्रतियोगिता : ओपी कबल ७ अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे, ऋषभ जैन को मिले छह अंक