- Hindi News
- जनमित्र केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी सस्पेंड, दो ऑपरेटर बर्खास्त
जनमित्र केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी सस्पेंड, दो ऑपरेटर बर्खास्त
ग्वालियर - नगर निगम कमिश्नर विनोद शर्मा ने बुधवार को दीनदयाल नगर स्थित जनमित्र केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निगम कमिश्नर को दोपहर 12.30 बजे तक जनमित्र केंद्र बंद मिला। उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने पर जनमित्र केंद्र प्रभारी व चपरासी को निलंबित व दो कंप्यूटर ऑपरेटर को बर्खास्त करने के आदेश दिए।
निगम कमिश्नर को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि वह राशनकार्ड के लिए जनमित्र केंद्र के लगातार चक्कर लगा रहा है, लेकिन जनमित्र केंद्र पर कर्मचारी उसका राशन कार्ड नहीं बना रहे हैं। निगम कमिश्नर विनोद शर्मा अचानक जनमित्र केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्हें जनमित्र केंद्र बंद मिला तथा कर्मचारी भी गायब थे। कमिश्नर जनमित्र केंद्र प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, चपरासी भगवानदास पाल को निलंबित करने के सात दो दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद मांझी व संजय जैन को बर्खास्त करने के आदेश दिए।
ञ्चनगर निगम कमिश्नर को दीनदयाल नगर स्थित केंद्र १२.३० बजे मिला बंद