एसटीएफ थाने के लिए जगह तलाशने आए एआईजी
ग्वालियर - शहर में स्पेशल टास्क फोर्स का थाना स्थापित हो सकता है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। बुधवार को एसटीएफ के एआईजी आरएस चंदेल ग्वालियर आए। इन्होंने एसटीएफ कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर तैनात अफसर और कर्मचारियों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में किस तरह से काम करना है, यह बताया। दोपहर में श्री चंदेल शहर में एसटीएफ थाने के लिए अच्छी जगह ढूंढऩे के लिए निकले। इन्होंने मल्लगढ़ा और सिरौल में पुलिस के कब्जे वाली जगह को देखा।
‘जमीन पर अतिक्रमण की जांच कराएं कलेक्टर’
ग्वालियर - हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में बुधवार को श्योपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एएम खानविलकर व जस्टिस एसके गंगेले की डिवीजन बेंच ने श्योपुर कलेक्टर व नगर पालिका को निर्देश दिए कि शिकायत की जांच कराई जाए?