- Hindi News
- २५ मिनट एटीएम बूथ तोडऩे की कोशिश फिर मुंह छिपाकर निकल गया
२५ मिनट एटीएम बूथ तोडऩे की कोशिश फिर मुंह छिपाकर निकल गया
ग्वालियर - पड़ाव चौराहे पर यूनियन बैंक के एटीएम बूथ में बुधवार की सुबह युवक घुस गया। यह लगभग २५ मिनट बूथ में रहा। उसने एटीएम को तोडऩे की कोशिश की जब वह इसमें सफल नहीं हो सका तो मफलर से अपना मुंह छिपाकर निकल गया। यह घटना एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पड़ाव चौराहे के नजदीक यूनियन बैंक का एटीएम बूथ है। इस पर गार्ड महेंद्र सिंह भदौरिया तैनात है। वह सुबह लगभग पौने छह बजे फ्रेश होने चला गया। लगभग सवा छह बजे एक युवक एटीएम बूथ में घुस गया। इसने लोहे की रॉड से एटीएम का पल्लड़ खोलने की कोशिश की। लगभग पच्चीस मिनट तक इस कोशिश में जुटा रहा। इसने रॉड के एक हिस्से पर प्लास्टिक लपेट लिया था, ताकि करंट न आ जाए। इसके बाद जब एटीएम नहीं खुला तो मुंह पर मफलर लपेटकर निकल गया।