पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांग की कमी से शक्कर की कीमतों में गिरावट

मांग की कमी से शक्कर की कीमतों में गिरावट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता - ग्वालियर
उपभोक्ता मांग के साथ शक्कर में स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर पडऩे से महाराष्ट्र मिलों के टेंडरों में बुधवार को शक्कर के भाव 8 से 10 रुपए प्रति क्विंटल और नीचे आ गए। यूपी में शक्कर में पिराई लागत महंगी होने के बावजूद दौराला व मोदी मिल ने 20 से 25 रुपए घटाकर 2865 से 2905 रुपए में व्यापार किया। वहीं मवाना मिल की शक्कर 2905 रुपए पर केवल पांच रुपए नरम रही। जबकि कोऑपरेटिव की मिलों ने बागपत, रमाला, अनूपशहर की शक्कर 2800 से 2820 रुपए पर टिकी रही। एनसीडीईएक्स पर फरवरी अनुबंध की शक्कर मामूली 3 रुपए बढ़कर 2731 रुपए पर बंद हुई। हाजिर बाजार में भी शक्कर की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। महाराष्ट्र मिलों के टेंडरों में महाराष्ट्र मिलों के टेंडरों में केकड़ी एस 2550 एसएस 2610 एम 2700 व्यंकटेश एस 2680 एम 2800 मालेगांव एस पीपी 2553 जेके 2563 बोरा 2603 संजीवनी एस बोरा 2575 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। उधर उत्पादक मंडियों में गुड़ की कीमतें पूर्ववत टिकी रहीं। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो पैदावारी क्षेत्रों में गुड़ में तेजी के आसार हैं। थोक बाजार में गुड़ की कुछ किस्मों में गिरावट देखी जा रही थी।