आरएचएस ने जीते १० स्वर्ण पदक
ग्वालियर - रेलवे हॉकी स्टेडियम ((आरएचएस)) कराते स्कूल के खिलाडिय़ों ने छिंदवाड़ा में खेली गई राज्य स्तरीय कराते चैंपियनशिप में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर ग्वालियर के दल को ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी दिलाई। आरएचएस के दल ने १० स्वर्ण, ७ रजत और ५ कांस्य पदक के साथ कुल २२ पदक लेकर प्रतियोगिता में अपने खेल का जलवा बिखेरा। बीते दिनों हुई इस प्रतियोगिता में आरएचएस के खिलाडिय़ों ने ब्लैक बेल्ट और ब्लैक बेल्ट से नीचे के इवेंट में यह उपलब्धि हासिल की। विभिन्न वजन एवं आयु वर्ग में खेली गई इस प्रतियोगिता में आदित्य तोमर, अजिंक्य मोघे, यश बंसल, जान्हवी राठौर, मानसी अग्रवाल, रितिक बांके, विनय भार्गव, अमनउद्दीन और ऋषभ तोमर ने स्वर्ण जीतकर महानगर का नाम रोशन किया। यह सभी करातेबाज संजय पांडे से कराते के गुर सीख रहे हैं।