जेसीआई प्रियदर्शनी का शपथ ग्रहण आज
सिटी रिपोर्टर ग्वालियर
जेसीआई प्रियदर्शनी मंडल-6 का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार शाम साढ़े सात बजे होटल रीजेंसी स्क्वायर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर समीक्षा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि वर्तमान मंडल अध्यक्ष सलिल गुप्ता शामिल होंगे। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही क्लब के नवीन अध्यक्ष रूपाली मांगलिक, सचिव अरुणिमा गोयल और नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ विधि अधिकारी सलिल गुप्ता शपथ दिलाएंगे।