- Hindi News
- कृषि विश्वविद्यालय के पास देर रात हुई घटना
कृषि विश्वविद्यालय के पास देर रात हुई घटना
ग्वालियर - रेसकोर्स रोड पर कृषि विश्वविद्यालय के पास ड्राइवर की लापरवाही से एक कार पास ही बने नाले में जा घुसी। जब कार में सवार महिलाओं ने बाइक सवार दो युवकों से मदद मांगी तो वह उनका एक बैग लूटकर ही भाग गए। घटना बुधवार की देर रात लगभग 11.30 बजे की है।
स्टेशन से एयरपोर्ट की तरफ जा रही कार रेसकोर्स रोड स्थित कृषि विश्वविद्यालय के पास नाले में जा घुसी। बताया गया है कि कार का ड्राइवर शराब के नशे में था। कार में कुसुम पत्नी एके चक्रवर्ती निवासी कलकत्ता व उनके माता-पिता व बच्चे थे। हादसे के बाद वह किसी तरह सड़क पर आईं और मदद के लिये बाइक सवार दो युवकों को रोका। दोनों मदद करने के लिए आए और कार में रखा एक बैग लेकर भाग निकले। कुसुम चक्रवर्ती ने बताया कि उनके पति एयरफोर्स ग्वालियर में हवलदार है। महिला ने बताया कि बैग में उनके कपड़े थे। उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तफ्तीश शुरू कर दी। गोला का मंदिर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस पर चीता स्क्वाड को भेजा था। देर रात तक महिला ने मामला दर्ज नहीं कराया।
बारात में करंट से महिला मजदूर झुलसी: नई सड़क से गुजर रही बारात में सिर पर लाइटिंग का गमला लेकर चल रही महिला मजदूर को बुधवार रात करंट लग गया, जिससे वह झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बारात में जनरेटर चल रहा था, इससे जुड़े तारों में करंट आ गया था।
एक्सीडेंट के बाद मदद करने आए युवक बैग लूटकर भागे