व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच हो: यादव
ग्वालियर - व्यापमं घोटाले की प्रदेश सरकार सीबीआई जांच कराए, अन्यथा ग्वालियर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। यह चेतावनी युवा कांग्रेस की ग्वालियर लोकसभा इकाई के अध्यक्ष संजय यादव ने बुधवार को दी। वे फूलबाग पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं संबोधित कर रहे थे। प्रदर्शन, इंदौर में महिलाओं और भोपाल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज के विरोध में था। प्रदर्शन में मुनेंद्र भदौरिया, पंकज राजपूत, हेवरन कंसाना, राजेंद्र गुर्जर, मोहित दुसेजा, प्रशांत इंगले आदि शामिल थे।